इस कांग्रेस MLA को हरियाणा में बनाया गया प्रोटेम स्पीकर, विधायकों को दिलाएंगे शपथ, विधानसभा सेशन की तारीख भी तय

इस कांग्रेस MLA को हरियाणा में बनाया गया प्रोटेम स्पीकर, विधायकों को दिलाएंगे शपथ, विधानसभा सेशन की तारीख भी तय

हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद अब विधानसभा सेशन की डेट भी फाइनल हो चुकी है। और इसके साथ ही प्रोटेम स्पीकर की भी नियुक्ति हो चुकी है। विधानसभा में सबसे सीनियर विधायक डॉ. रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर नियुक्त किया गया है। प्रोटेम स्पीकर सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाता है। सरकार ने विधानसभा सेशन की तारीख भी तय कर ली है। जो 25 और 26 अक्टूबर है। अब 25 अक्टूबर की सुबह 10 बजे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय डॉ. रघुवीर कादियान को पहले प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे।उसके बाद प्रोटेम स्पीकर सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।  

आपको बता दें कि इस वक्त दो नाम इन पदों के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। जिनमें हरविंदर कल्याण और कृष्ण मिड्ढा शामिल हैं।

आपको बता दें कि हरविंदर कल्याणा घरौंडा से विधायक हैं। वहीं जींद से विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा का नाम भी इस रेस में हैं। इसके अलावा बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा को भी स्पीकर बनाए जाने की चर्चा है। यानी उन्हें भी स्पीकर के पद पर पार्टी बिठा सकती है। वहीं सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम में को डिप्टी स्पीकर पद दिया जा सकता है। वहीं बीजेपी की ओर से चीफ व्हिप के लिए भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ के नाम की चर्चा चल रही है।

आपको बता दें कि ये चारों ही नाम अपने आप में खास अहमियत रखते हैं। बात हरविंदर कल्याण की करें तो वे घरौंडा से जीतकर आए हैं। और लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। हरविंदर कल्याण रोड समाज से आते हैं। रोड समाज को कैबिनेट में कोई जगह नहीं मिली है। ऐसे में स्पीकर का पद मिलने से रोड समाज की भी सरकार में हिस्सेदारी होगी। वहीं हरविंदर कल्याण वो नेता हैं जिनकी गिनती पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबियों में होती है। ऐसे में हरविंदर विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

वहीं बात कृष्ण मिड्ढा की करें तो डिप्टी स्पीकर पद के लिए इनका नाम आगे चल रहा है। कृष्ण मिड्ढा जींद से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले विधायक हैं। वो एक पंजाबी चेहरा हैं। बीजेपी ने अभी तक मंत्रीमंडल में सिर्फ एक पंजाबी चेहरे अनिल विज को शामिल किया है।जबकि पिछले मंत्रीमंडल में दो पंजाबी चेहरे थे। आपको बता दें कि जींद और हिसार में दो पंजाबी चेहरों ने चुनाव जीता है। जिनमें जींद से डॉ. कृष्ण मिड्ढा और हांसी से विनोद भयाना शामिल हैं। कृष्ण मिड्ढा भी मनोहर लाल खट्टर के करीबियों में से एक हैं। इसलिए भी इनका नाम चर्चा में है।